Grand Celebration of Vatsalyagram’s 24th Foundation Day

वृन्दावन स्थित संविद गुरुकुलम् गर्ल्स सैनिक स्कूल में वात्सल्यग्राम का 24वाँ स्थापना दिवस अत्यंत गरिमामयी एवं भव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। परम पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतंभरा जी की पावन उपस्थिति ने पूरे समारोह को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं मातृस्नेह से ओतप्रोत कर दिया।

संस्कार, संस्कृति, सेवा और राष्ट्रभावना से परिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर हिंदी भाषा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को हिंदी ओलंपियाड सम्मान से सम्मानित किया गया।

अपने प्रेरणादायी आशीर्वचनों में दीदी माँ ने सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति को जीवन का आधार बताते हुए युवाओं से भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

संस्कारयुक्त शिक्षा ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

Read More

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *