- This event has passed.
वात्सल्य गंगा दीक्षान्त समारोह

**सादर आमंत्रण**
आदरणीय स्नेही बंधन
सादर ॐ नमो नारायण
अत्यंत हर्ष एवं प्रसन्नता के साथ आपको अवगत करा रहे हैं कि वात्सल्य गंगा की बहनों के छः मासिक प्रशिक्षण वर्ग का दीक्षांत समारोह आगामी 12 जून 2026, शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है।
यह हम सभी के लिए परम सौभाग्य का अवसर है कि इस पावन समारोह में वात्सल्यमूर्ति परमपूज्या दीदी माँ जी का पावन सानिध्य एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनके प्रेरणादायी सानिध्य से यह आयोजन और भी दिव्य और स्मरणीय बन जाएगा।
अतः आप सभी श्रद्धेय बंधनों से सादर अनुरोध है कि इस शुभ अवसर पर पधार कर बच्चों और बहनों का उत्साह वर्धन करें, परम पूज्या दीदी माँ जी के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें और अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
**निवेदक**
वात्सल्य गंगा प्रबंध समिति गुजरात
