चलो राम के पदचिन्हों पर….।। वात्सल्य वाणी ।। – दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा Leave a Comment / Vatsalya Vani / By didimaa राम चरित मानस पढ़ते तो राम तुम्हे भी बनना होगा।चलो राम के पद चिन्हों पर अब इतिहास बदलना होगा जाने कितनी अभी ताड़का ऋषि मुनियों को सता रही हैं जाने कितनी सूर्पनखाएं अपना नाटक रचा रही हैं जाने कितनी सती अभी माया से सीता बनती हैं जाने कितनी कैकेई बन पति के प्राण लिया करती हैं हमे कहीं पथभ्रष्ठ न कर दें इनसे प्रथम निपटना होगा चलो राम के पद चिन्हों पर अब इतिहास बदलना होगा