हर समय खुश हाल रहना कोई हमसे सीख ले…. ।। वात्सल्य वाणी ।। – दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा

भागवत का महात्म्य क्या है ? श्रीमद भागवत क्या देगा आपको? आपने दुनिया में सुख देखा है, लेकिन कोई सुख ऐसा नहीं देखा जिसके पीछे दुःख की काली छाया न चलती हो।  श्रीमदभागवत एक अलग दिशा में ले जाती है।  


हर समय खुश हाल रहना, कोई हमसे सीख ले….. .

सबमे रहकर अलग रहना, कोई हमसे सीख ले 

झंझटों से भाग जाना, चाहें जिससे सीख लो 

पर झंझटों में  रह के बचना, कोई हमसे सीख ले…. 

औरों की आँखों में आने के लिए सब सज रहे 

पर आँख अपनी में सामना, कोई हमसे सीख ले 

आँख गैरों से लगाना, बच्चा- बच्चा जानता 

पर आँख अपने से लगाना कोई हमसे सीख ले….. 

जीते ही ‘जी’ बचने के लिए सब वैध हैं 

हर समय मर-मर के बचना, कोई हमसे सीख ले 

सुख में सुखी, दुःख में दुखी रहना सभी नर जानते 

हर समय परमानन्द में रहना कोई हमसे सीख ले….।


ये भागवत जी का निमंत्रण है 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *